
गढ़: खेतों पर काम कर रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किसान की रविवार को दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेतों में काम कर रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से शव को निकाला। मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि किसान रविवार को अपने खेतों पर काम कर रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात ट्रैक्टर के नीचे से शव को बाहर निकाला।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































