
पितृ अमावस्या पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन 21 सितंबर रविवार को लाखों श्रद्धालु बृजघाट गंगा तट पर स्नान तर्पण श्राद्ध आदि के लिए पहुंचेंगे। परंतु गंगा में आई बाढ़ व बढ़ते जल स्तर से घाटों तथा रास्तों पर गंदगी व कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर निरीक्षण भवन में स्थानीय पुलिस, प्रशासन से बातचीत कर पितृ विसर्जन अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व संभावित सुविधाएं जुटाने का निर्देश दिया और बृजघाट के गंगा घाटों पर झाड़ू लगाकर लोगों को गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने की शपथ दिलाई।
एक दिन पहले पहुंचेंगे श्रद्धालु- पितृ विसर्जन अमावस्या पर एक दिन पहले ही शनिवार को श्रद्धालु ब्रजघाट पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा व राजस्थान से लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचेंगे।
गंगा में आई बाढ़ के कारण घाट पर काफी गंदगी और कीचड़ पसरी हुई है डीएम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वहां बैरिकेडिंग और संकेतक बोर्ड लगवाने रोशनी के व्यापक बंदोबस्त किए जाने गोताखोरों की ड्यूटी लगाने एवं महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने आदि के साथ ही वहां ध्वनि प्रसारण यंत्र से श्रद्धालुओं को लगातार सुरक्षा एवं खतरे से आगाह करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे और हाईवे पर भी रूट डायवर्जेंट किया जाएगा।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























