
हापुड़: 65 फीट का बनेगा रावण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रामलीला काफी प्रसिद्ध है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान आते हैं और रामलीला देखते हैं। वही रावण दहन को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह नजर आता है। लोग रावण दहन से एक दिन पहले ही रामलीला मैदान में चादर बिछाकर अपना डेरा डाल लेते हैं। स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर रावण दहन को देखते हैं।
पिछले कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के चलते हापुड़ की दिल्ली रोड पर श्री रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों को तैयार किया जा रहा है। कई दिन पहले कारीगर पुतलों को बनाने का कार्य शुरू करते हैं। रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरे के पर्व पर रावण का दहन होता है। 60 फीट से अधिक के पुतले बनाए जाते हैं। रामलीला को लेकर विशेष तैयारी की जाती हैं। रावण के पुतले जब मैदान में खड़े होते हैं तो लोग बड़ी संख्या में पुतलों को देखने के लिए भी पहुंचते हैं।
गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी चंद्रपाल व प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका परिवार पिछले 23 वर्षों से रावण बनाता आ रहा है। यह उनकी तीसरी पीढ़ी है जो कार्य कर रही है। रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के तीन पुतले तैयार किया जा रहे हैं जिनकी हाइट 55 फीट से लेकर 65-70 फीट तक होगी। इनमें ढाई सौ बम लगाए जाएंगे। इस बार नए डिजाइन का ताज बनाया जा रहा है। 40 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुतले तैयार होते हैं। यह कार्य सिर्फ 75% तक पूरा हो चुका है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























