
ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना मुरादपुर में ट्रैक्टर हटाने को लेकर एक व्यक्ति पर पांच लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सरिए, लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सलमान ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर की शाम उसका ट्रैक्टर मस्जिद के पास खड़ा था। ताहिर ने उसे हटाने के लिए कहा जिस पर सलमान ने 10 मिनट में हटाने की बात कही। ताहिर ने गुस्से में अपने भतीजे को बुलाकर हमला कर दिया। पीड़ित को चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























