
हापुड़ में धूमधाम से निकाली भव्य राम जन्म शोभायात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति हापुड़ के तत्वाधान में गुरुवार को श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य जन्म शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी पहुंचे और शोभायात्रा का हिस्सा बने। इस अवसर पर माहौल भक्ति के रंग में रंग गया।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित श्री मनसा देवी मंदिर से भव्य जन्म शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। चामुंडा पेपर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने यात्रा का शुभारंभ किया जिसके बाद यात्रा कोठी गेट, कसेरठ बाज़ार से होते हुए बाजार बजाजा, छोटी मंडी से बड़ी मंडी पाटिया, सराफा बाजार, चंडी रोड, पक्का बाग से अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड से फ्री गंज रोड, तहसील चोपला से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची जहां यात्रा संपन्न हुई। फूल माला पहना कर लोगों ने प्रभु श्री राम का स्वागत किया। जिस भी मार्ग से यात्रा निकली इलाका भक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान झांकियों को देखने के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























