
हापुड़ में न दहेज लेने न दहेज देने की शपथ ली
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): स्वस्थ नारी सशक्त परिवार उपलक्ष मे गुरुवार 18 सितम्बर-2025 को जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती स्मिता सिंह के निर्देशन में सखी वन स्टाप सेन्टर हापुड़ पर न दहेज लेने न दहेज देने हेतु रविता चौहान द्वारा शपथ दिलाई गई जिसमें वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर सोनिया के द्वारा बताया गया कि दहेज एक सामाजिक अभिशाप है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के अंतर्गत दहेज से कोई ऐसी सम्पत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति अभिप्रेत है जो विवाह के समय या उसके पूर्व या विवाह के पश्चात किसी समय विवाह के एक पक्षकार द्वारा विवाह के दूसरे पक्षकार को या विवाह के किसी पक्षकार के माता-पिता द्वारा या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा विवाह के किसी भी पक्षकार को या किसी अन्य व्यक्ति को, या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दी गई है, या दी जाने के लिए करार की गई । दहेज लेना व देना कानूनी अपराध है। कार्यक्रम में उपस्थित वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रबंधक सोनिया काउंसलर रविता चौहान पुलिस स्टाफ से प्रीति लक्ष्मी और पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































