
हापुड व बाबूगढ निकाय को मिले 1-1 करोड़ रुपए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए चिन्तित हापुड विधायक विजयपाल आढती की पहल पर नगर विकास मंत्री ने हापुड नगर पालिका व नगर पंचायत बाबूगढ के लिए 1-1करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।
हापुड विधायक विजयपाल आढती ने मंगलवार को लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से भेंट कर हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र और बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से अवगत कराया था।प्रदेश मंत्री ने जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 1-1 करोड़ रुपए हापुड़ नगरपालिका व बाबूगढ़ नगर पंचायत को नाली और नालों के निमार्ण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी।विधायक ने मंत्री का आभार जताया है।विधायक विजयपाल आढती ने कहा है कि वह क्षेत्र के विकास के लिए संकल्प बध्द है
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























