
नई शिक्षा नीति के विरोध में धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नई शिक्षा नीति तथा ठेकेदारी प्रथा के विरोध में बुधवार को हापुड़ में भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में बहुजन समाज के लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और केंद्र व प्रदेश की नीतियों को बहुजन विरोधी बताया।
भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में सुनीता, धर्मपाल सिंह, नत्थू सिंह राजकुमार सहित सैकड़ो लोग बुधवार को नगर पालिका हापुड़ में धरना स्थल पर पहुंचे और सात सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि रोजगार के नए साधन सृजन किया जाए। नई शिक्षा नीति को बंद किया जाए शिक्षा का निजीकरण रोका जाए तथा रोजगार के क्षेत्र में ठेकेदारी प्रथा को रोका जाए उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में























