
हापुड़: पुलिस की देख-रेख में सम्पन्न हुई रावण दिग्विजय यात्रा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2025 में मंगलवार को रावण दिग्विजय यात्रा संपन्न हुई। परम श्रद्धेय पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी महाराज ने बताया कि जब धरती पर रावण का आतंक बढ़ता चला गया तो रावण ने पूरी पृथ्वी पर ऐसा संदेश पहुंचा दिया कि यदि आज के बाद कोई भी ऋषि मुनि यज्ञ हवन इत्यादि देवी देवताओं की पूजा करेगा तो वह रावण के हाथों मारा जाएगा। इसके उपरांत रावण ने कुबेर पर चढ़ाई कर दी। उसे युद्ध जीतने के बाद पुष्पक यान प्राप्त किया और सोने की लंका प्राप्त की। तत्पश्चात रावण का विवाह मंदोदरी नामक कन्या से हुआ। उसके बाद में रावण का आतंक नहीं रुका। रावण दिन प्रतिदिन अपनी आसुरी शक्तियों से प्रबल होता गया। पृथ्वी पर जितने भी संत मुनि महात्मा थे सब रावण के भय से कांपते थे।
उसी के मद्देनजर श्री रामलीला महोत्सव में रावण दिग्विजय यात्रा निकाली जाती है। रावण दिग्विजय यात्रा में अतिथि के रूप में हापुड़ कोतवाल देवेंद्र बिष्ट शामिल हुए।
यात्रा श्री मनसा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड से प्रारंभ होकर कोठी गेट, माता मोहल्ला होते हुए बाजार बजाजा से छोटी मंडी, बड़ी मंडी भाटिया होते हुए सराफा बाजार, चंडी रोड, पक्का बाग से होते हुए दिल्ली रोड, अतरपुरा चौपला से रेलवे रोड, फ्री गंज रोड, तहसील चौपला होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंची जिसमें पांच बैंड,पांच बग्गी, झांकी, ताशे, नपीरी व चार घोड़े आदि निकाले गए जिसमें श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा, महामंत्री उमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम गोयल, वरिष्ठ प्रधान नवीन वर्मा, उप प्रधान सुयश वशिष्ठ, संरक्षक अनिल आजाद, रतनलाल, नन्हे, रविंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी वरुण गोयल व अन्य विवेक सिंहल उर्फ चुना, नवीन गुप्ता, मनीष मित्तल, विमल वर्मा, हरिप्रकाश जिंदल, गौरव बजरंगी, रवि गर्ग, मिलन टेंट, प्रदीप वर्मा, अतुल वर्मा, अनिल कुमार टोपी, माधव वर्मा, ऋतिक त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































