
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को 75 वर्ष पूर्ण करने पर जनपद हापुड़ में सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया। हापुड़ में भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके वह डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपाई रक्तदान शिविर, स्वच्छता, वृक्षारोपण, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।
उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा समर्पण और संकल्प के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिवस है जिसे पूरा राष्ट्र सेवा पर्व पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 11 वर्ष के शासन में भारत के संविधान में लोकतंत्र की गरिमा को बढ़ाया है और उनके नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































