
हापुड़ मंडी में नए धान की आवकें शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर मंडी में नए धान की आवकें शुरू हो गई हैं। हापुड़ मंडी में बुधवार को करीब 1500 बोरी धान की आवकें हुई। किसान का धान मशीन वाला 3000-3050 रुपए तथा हाथ वाला धान 3200-3300 रुपए प्रति क्विंटल बिका, जो सरकारी समर्थन मूल्य से करीब 700-800 रुपए प्रति क्विंटल ऊंचा है। धान का सरकारी समर्थन मूल्य वर्ष 2025-2026 के लिए सामान्य धान 2369 रुपए तथा ग्रेड-ए धान 2389 रुपए प्रति क्विटल घोषित किया गया है। गत वर्ष के मुकाबले धान भाव 200 रुपए ऊंचा खुलने से व्यापारी व किसान खुश नजर आ रहे है।
मौसम साफ होने के बाद जनपद हापुड़ में नए धान की आवके शुरु हो गई। जनपद के ग्रामीण इलाकों से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा धान लेकर हापुड़ मंडी पहुंचे।
चावल मिलों की भारी मांग के कारण किसानों का धान हाथों-हाथ बिक गया। किसानों ने धान के भावों पर सन्तोष व्यक्त करते हुए और सुधार की उम्मीद जताई है और कहा है कि धान की पैदावार अब कोई मुनाफे का सौदा नहीं रह गया है क्योंकि बीज, दवाई, लेवर खर्च आदि बहुत ज्यादा आ रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































