
देवनंदिनी अस्पताल में तीमारदारों व अस्पतालकर्मियों में मारपीट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी अस्पताल में बुधवार को मरीज के तिमारदारों और अस्पताल कर्मियों में जमकर हाथापाई हुई। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी 60 वर्षीय नरेश चंद्र शर्मा पुत्र लायक राम की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि दिल से जुड़ी बीमारी का उपचार कराने के लिए परिजन मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे नरेश चंद्र शर्मा को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 10:00 बजे मरीज की मौत हो गई। इसके बाद बिल के भुगतान को लेकर तिमारदारों और अस्पताल कर्मियों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया जिसने विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































