
कैंटर व डंपर की भिड़ंत में कैंटर सवार हेल्पर की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास डंपर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर सवार हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कैंटर मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
कैंटर मालिक खालिद निवासी फरीदपुर थाना बिलोरी मुरादाबाद ने बताया कि सोमवार की रात को चालक बिलाल और हेल्पर मोहम्मद आजम कैंटर में पेपर मिल से गाजियाबाद जा रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा से पहले अज्ञात डंपर से कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहम्मद आजम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और परिजनों को मामले से अवगत कराया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























