
गढ़मुक्तेश्वर के दरोगा व हैड कांस्टेबल के होने की शजह आई सामने
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलारपुर से एक व्यक्ति मेरठ के डीआईजी से मिला।उसने प्रार्थना पत्र देते हुए घटना के सम्बन्ध मे कार्यवाही की मांग की।डीआईजी द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी गढ़ से करायी गयी तो तथ्य इस प्रकार पाये गये
जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलारपुर में दिनांक 10.09.2025 को दो पक्षो के मध्य मारपीट/ झगडा हुआ, अगले दिन 11.09.2025 को पुनः एक पक्ष के जितेन्द्र पुत्र हेम सिंह को दूसरे पक्ष के दुष्यन्त व सोवीर पुत्रगण हंसा व गांधी पुत्र कमल सिंह द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जो अस्पताल मे उपचाराधीन है । इस प्रकरण की जानकारी हल्का प्रभारी उ0नि0 राजदीप सिंह एवं बीट हैड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह को होते हुए भी इनके द्वारा समय रहते न तो आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई और न ही उच्चाधिकारीगण को घटना से अवगत कराया गया एवं परस्पर वैमनस्यता के प्रकरण मे किसी भी पक्ष की तरफ से मुकदमा पंजीकृत नही किया गया जिससे स्थानीय लोगो में पुलिस के प्रति असंतोष/ असुरक्षा की भावना पैदा हुई ।
क्षेत्राधिकारी गढ़ से करायी गयी जांच मे आरोप सही पाये जाने पर हल्का प्रभारी उ0नि0 राजदीप सिंह एवं बीट हैड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह को तत्काल लाइन हाजिर किया गया एवं पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना सिम्भावली पर मु0अ0सं0 293/25 धारा 115(2), 352, 110, 351(2), 351(3) बीएनएस बनाम दुष्यन्त, सोवीर व गांधी पंजीकृत किया गया है।
डीआईजी महोदय द्वारा परिक्षेत्र के सभी थानों एवं चौकी इंचार्जो को सचेत किया गया कि परस्पर वैमनस्यता के प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार तत्काल विधिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। गंभीर प्रकरणो में समझौते के चक्कर मे न रहे अपितु तुरन्त अभियोग पंजीकृत आदि की कार्यवाही करें ताकि पीड़ित को त्वरित लाभ मिल सके । ऐसा करने से जहां एक ओर जनता को समय से न्याय मिलता है, वहीं पुलिस के प्रति आने वाली शिकायतो में भी कमी आती है ।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























