
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर आजमपुर दयानगर में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा लोगों ने जांच की मांग की जिसके बाद सोमवार को अधिकारी गांव पहुंचे और विकास कार्यों की जांच की। इस दौरान टीम ने इंटरलॉकिंग टाइल्स को हटाकर सड़क की गुणवत्ता की जांच को परखा। गांव वाले इस दौरान एकत्र हो गए। गांव में अधिकारियों की टीम काफी देर तक रही।
गांव निवासी हरि राज, संजय बैसला ने आरोप लगाया कि विकास कार्य में अनियमित बरती गई है। उन्होंने शिकायत की जिसके बाद टीम क्षेत्र में टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गांव के वर्तमान प्रधान प्रदीप बैसला ने बताया कि दो बार जांच हो चुकी है। गलत वाउचर लगाए जा रहे हैं और उनकी शिकायत की जा रही है। टीम क्षेत्र में पहुंची है जोकि जांच कर रही है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























