
ऑटो में मिला फोन पुलिस को सौंपा, दरोगा ने मालिक को लौटाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने अपनी ईमानदारी पेश की है जिसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। ऑटो चालक ऋषि कुमार ने खोया हुआ मोबाइल फोन लौटाया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मालिक से संपर्क कर उसे खोया फोन सौंपा। उसके बाद फोन के मालिक धर्मेंद्र पुत्र अमरपाल निवासी नई मंडी ने पुलिस का आभार जताया।
मामला सोमवार की रात का है जब ऑटो चालक ऋषि को अपने ऑटो में एक मोबाइल लावारिस अवस्था में मिला। ऑटो चालक ने बाबूगढ़ थाने में तैनात दरोगा शिव शंकर को मोबाइल हवाले कर दिया। इसके बाद दरोगा शिव शंकर मोबाइल के मालिक की खोज में जुट गए और उन्होंने मोबाइल मालिक से संपर्क किया जिसके बाद खोया फोन पाकर मोबाइल मालिक की खुशी का ठिकाना ना रहा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























