
“श्रीमदभागवत महापुराण के श्रवण मात्र से होता है सभी पापो का नाश”, जतिन अग्रवाल आज करेंगे भजन संध्या
आज 16 सितम्बर को विश्व विख्यात भजन गायक गोलोकवासी विनोद अग्रवाल के पुत्र जतिन अग्रवाल (मुंबई) के द्वारा शाम 06:00 बजे से भजन संध्या होगी।
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित दिव्य धाम श्री बाला जी मन्दिर हापुड़ में सोमवार से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमदभागवत महाकथा के प्रथम दिवस की कथा में बागेश्वर धाम से पधारे महाराज प• श्री रोहित रिछारिया जी महाराज (कृपा पात्र श्री बागेश्वर धाम सरकार) ने भक्तो को प्रथम दिवस की कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि “श्रीमद्भागवत में ‘भागवत माहात्म्य’ एक ऐसा अंश है जो इस पवित्र ग्रंथ के महत्व और श्रवण से मिलने वाले फल को बताता है। यह दर्शाता है कि भागवत शास्त्र का श्रवण पापों का नाश करता है, मोक्ष दिलाता है और स्वयं भगवान विष्णु के निवास का कारण बनता है। यह ग्रंथ वेदों और उपनिषदों का सार है और भक्ति, ज्ञान तथा वैराग्य को जगाने में सहायक है। श्रीमद्भागवत को सभी पुराणों और वैदिक साहित्य का शिखर माना गया है, जो गहन ज्ञान और हृदय में भक्ति जागृत करने की क्षमता रखता है। इस शास्त्र का श्रवण करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। यह मानव जीवन के अनंत लक्ष्य मोक्ष को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है। जहाँ भागवत की कथा होती है, वहाँ स्वयं भगवान ब्रह्मा और विष्णु अपने गणों के साथ निवास करते हैं। यह ग्रंथ वेदों और उपनिषदों का सार है, जो ज्ञान और भक्ति के माध्यम से मन को शुद्ध करता है। भागवत का पठन-श्रवण व्यक्ति को आंतरिक शांति और परम आनंद की ओर ले जाता है, जो भौतिक उलझनों से मुक्ति दिलाता है। यह शरीर से आसक्ति घटाता है, जिससे मनुष्य मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है और सच्चे सुख को प्राप्त करता है। श्री मद भागवत माहात्म्य यह बताता है कि श्रीमद् भागवत का श्रवण करना मनुष्य के लिए सभी तीर्थों में स्नान करने और सभी प्रकार के पुण्य-कर्मों से भी अधिक पवित्र और कल्याणकारी है। “
आपको बताते चले कि भागवत महाकथा आरम्भ होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया जिसमे कथा आयोजक एवम मुख्य यजमान स्वामी श्री अशोकाचार्य जी महाराज व स्वामी श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज व सभी यजमानो व सभी सर पर कलश धारण करी महिला भक्तो ने पूर्ण विधि विधान के सर्वप्रथम वेदी पूजन कर श्री बाला जी महाराज के चरणो मे प्रनाम कर कलश यात्रा शुभारम्भ की। इस अवसर पर मन्दिर पीठाधीश्वर स्वामी श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज ने श्री मद भागवत महापुराण को अपने सर पर धारण कर रखा था, कलश यात्रा मन्दिर प्रंगण मे बाला जी महाराज को प्रणाम करते हुए श्री पंच मुखी शिव जी महाराज मन्दिर से होते हुए नौ देवी मन्दिर व नव ग्रहो को परनाम करते हुए मुख्य दिल्ली – गढ़ मार्ग से होते हुए वापस सर्विस रोड होते हुए मन्दिर प्रंगाड मे कथा स्थल पर विश्राम हुई। इस अवसर पर प्रिंस गोयल, आरती गोयल, नेहा गोयल, गौरव गोयल, यश, संजीव, हर्ष शर्मा,योगेंद्र उमेश, देवेंद्र, राज मोहन, प्रिंस, कपिल, सुशील, संजीव वर्मा, आशीष, कृष्णा, दीपक, नीलम,अनिता गोयल, मिनाक्षी, प्रीति शर्मा अर्चना, अलका, आरती, पूजा, शशि सहित सैकडो की संख्या मे भक्त जन उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























