
टारगेट के नाम पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में मे मंगलवार को हापुड़ में व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और क्लैक्टेट पहुंच कर खाद्य सुरक्षा विभाग के दफ्तर पर रोष जताया। व्यापारी उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने की मांग कर रहे थे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र पंसारी के नेतृत्व में व्यापारी नेता अमन गुप्ता, राकेश अग्रवाल, दीपांशु गर्ग सहित अनेक व्यापारी में मंगलवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र पंसारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा टारगेट के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न हो रहा है जबाव तकनीकी स्तर पर नियमों में खामिया भरी पड़ी है। खाद्य लाइसेंस की अनिवार्यता 40 लाख रुपए के रिटर्न पर हो। व्यापारी वर्ग की मांग है कि व्यापारी को उत्पीड़न से बचाया जाए। व्यापारियों ने 17 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि लोकल स्तर के व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा और उच्च स्तर की मांगों से शासन को अवगत कराएंगे, साथ ही मिलावट को किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























