
बच्चे के साथ घूम रहे संदिग्धों पर मोबाइल चोरी करने का आरोप
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली में सोमवार की सुबह महिला व पुरुष एक बालक के संग पहुंचे। इस दौरान तीनों यहां-वहां गली में घूमते नजर आए। बताया जा रहा है कि मौका देखकर एक मकान में घुसकर संदिग्धों ने दो मोबाइल फोन चुरा लिए। जब परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी खंगाला जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है।
सोटावाली निवासी कालू पुत्र रामफल ने बताया कि वह सभी मकान की ऊपरी मंजिल पर थे। तभी मांगने वाले उनके घर पर आए जो मौका देखकर घर में रख दो मोबाइल फोन चुरा कर फरार हो गए। मोबाइल की कीमत ₹32,000 बताई जा रही है। जब परिजन नीचे उतरे और मोबाइल को तलाशा तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी खंगाला तो सच्चाई सामने आई। तीनों संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241
























