
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ज्ञान लोक कॉलोनी में कुछ दिन पहले पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ छूट प्रजाति के पेड़ के साथ-साथ गूलर का पेड़ भी काटा गया। वन विभाग ने गूलर का पेड़ काटने के मामले में संजीव पर विभागीय मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि हापुड़ के ज्ञान लोक में पेड़ों का कटान हो रहा है जिसके बाद हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने टीम का गठन किया। वनरक्षक सरिता भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और इलाके का निरीक्षण किया तो इस दौरान कुछ लकड़ी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान अशोक जैसी छूट प्रजाति के पेड़ों के साथ-साथ गूलर का पेड़ भी काटा गया। गूलर के पेड़ को काटने के मामले में वन विभाग ने विभागीय मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























