
हापुड़: जैविक खाद से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे के दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में जैविक खाद लदी थी जो सड़क पर बिखर गई। सूचना पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन व कट्टों को हाईवे से हटवाया। साथ ही चालक का हाल जाना।
शनिवार की रात करीब 9:30 बजे एक ट्रक जैविक खाद लेकर मेरठ से छिबरामऊ जा रहा था। जैसे ही वह देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक को चालक सुखदेव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव नगला मऊ थाना इटावा जनपद इटावा चला रहा था जो मामूली रूप से घायल हो गया। सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात सड़क पर बिखरे कट्टे और पलटे ट्रक को साइड कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को संभाला।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























