
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज टीएसआई कामेश सिंह का पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। शनिवार को भी टीएसआई कामेश सिंह ने धौलाना में नियमों के विपरीत सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। पिछले डेढ़ महीने में दो दर्जन से ज्यादा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाईकों पर कार्रवाई की गई है। टीएसआई कामेश सिंह का कहना है कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोग मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ लोग पुलिस आदि के गलत तरीके से स्टिकर लगाकर कानून का मजाक बना रहे हैं। इन सभी पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी के साथ उन्होंने बिना हेलमेट और प्रेशर होरन वाले वाहन चालक और वाहनों पर भी शिकंजा कसा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























