
मेढ़क दौड़ प्रतियोगिता में कार्तिक शुभम एवं उत्कर्ष ने पाया प्रथम पुरस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा भारती द्वारा संचालित केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने में प्रयासरत केन्द्र संचालकों द्वारा नित नए प्रयोग किए जाते रहे हैं। इन प्रयासों के प्रभाव से शनिवार को यह उपस्थिति 97% तक आ चुकी है। इसी प्रयास की श्रृंखला में शनिवार को दस्तोई ग्राम संस्कार केन्द्र पर बच्चों का रूचिपूर्ण खेल मेढ़क दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
इस आनन्द एवं उल्लास से परिपूर्ण क्रियाकलाप में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। के जी कक्षा में क्रमशः कार्तिक , यश एवं देव ने प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी एवं प्रथम में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः शुभम , फ़ैजू ,वासु और उत्कर्ष , दक्ष , अंश ने प्राप्त किए ।
इस सम्पूर्ण समारोह में केन्द्र अध्यापिकाओं पूनम , राखी , एवं शिल्पी ने पूरा पूरा सहयोग किया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























