
चंडी रोड पर अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के चंडी रोड पर एचपीडीए की शह पर अवैध निर्माण का कार्य तेजी से पनप रहा है। एक तो पक्का बाग चौपला के निकट, दूसरा शिवपुरी के सामने व्यापारिक भवन तेजी से बन रहा है।
हापुड़ का चंडी रोड हापुड़ का सबसे व्यस्त मार्ग है और गढ़ रोड से नगर के मुख्य बाजारों सर्राफा बाजार, छोटी व बड़ी मंडी, कसेरठ बाजार व गोल मार्किट तथा कबाड़ी बाजार को जोड़ता है, जिस वजह से चंडी रोड पर हर वक्त छोटे-बड़े वाहनों तथा राहगीरों की आवाजाही लगी रहती है।
नगर के मुख्य मार्ग चंडी रोड पर भारी अतिक्रमण होने के कारण यातायात अवरुध्द रहता है और नए व्यवसायिक भवनों के खड़े हो जाने से यातायात अवरुद्ध रहेगा। चंडी रोड पर पक्का बाग चौपला तथा सत्तीवाड़ा के निकट मानक के विपरीत व्यवसायिक प्रतिष्ठान से नागरिकों को परेशानी होगी और रास्ता अवरुद्ध रहेगा।
खास बात यह है कि निर्माणाधीन भवनों ने पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। प्राधिकरण को इस ओर नोटिस लेना चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























