
बाबूगढ़: ईओ ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने गुरुवार को बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ ने साफ-सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की जमीन का भी निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से ईओ को अवगत कराया।
ईओ पवित्रा त्रिपाठी क्षेत्र में उतरी। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। साथ ही संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की जमीन का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासी एकत्र हुए उन्होंने अपनी समस्याओं को ईओ के समक्ष रखा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























