
पिलखुवा: युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने की थी आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या की थी। मामले में बताया जा रहा है कि युवक से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी कि 21 वर्षीय बहन ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। पता चला कि गांव हिम्मतपुर देहपा निवासी विकास बहन से बात करता था। समय-समय पर उससे रुपए की मांग करता था। इसके चलते बहन ने उसको ऑनलाइन रुपए भी भेजे थे। मृतका के भाई ने बताया कि उसने बहन की अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। शादी की बात करने पर बहन को जान से मारने की धमकी दी जिससे आहत होकर बहन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























