
13 राष्ट्रीय लोक अदालत
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर-2025 को सफल बनाये जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरूवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर-2025 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु गुरुवार 11 सितम्बर 2025 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ डा० अजय कुमार द्वितीय की अध्यक्षता में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़ श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय, अपर जिला जज-II/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की देखरेख में सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ डा० अजय कुमार द्वितीय द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासन से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी श्री संदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री अनुपम सिंह, क्षेत्राधिकारी/नोडल अधिकारी पुलिस विभाग श्री राहुल यादव, समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, सहायक श्रमायुक्त श्रीमति सर्वेश कुमारी, उप कृषि निर्देशक हापुड़ प्रतिनिधि जवाहर लाल, उप खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अक्षय पंवार उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































