
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल के बाहर बाइक पर खड़े युवकों से हटने के लिए कहना युवक को भारी पड़ गया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को बेरहमी से पीटा और एक ने तो तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले रोबिन कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को अस्पताल के बाहर से निकल रहा था। रास्ते में रोहित, उसका भाई सन्नी और अन्य युवक खड़े थे। उसने हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































