
कुत्तों के लिए खाने हेतु एक जगह होगी तय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गली-मौहल्लों में घूमने वाले कुतों को जगह- जगह खाद्य पदार्थ डालने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए एक निश्चित पर हो भोजन व खाद्य पदार्थ डाले जा सकेंगे।
लावारिस श्वानों के काटने की घटनाओं को रोकने के लिए उनके लिए इधर-उधर खाना फेंकने पर रोक लगा दी गई है। हर वार्ड और मुहल्लों में ऐसे कुत्तों के लिए एक निश्चित स्थाग पर खाना रखने के इंतजाम होंगे। इसके साथ ही उनके लिए पर्याप्त फीडिंग जोन बनाए जाएंगे। इसको बच्चों के खेल स्थलों, प्रवेश और निकासी द्वार या अधिक आवाजाही वाले स्थानों से दूर रखा जाएगा। नियमों का पालन कर रही महिलाओं या पशुप्रेमियों को धमकाना या उनके साथ दुर्व्यवहार करना अपराध माना जाएगा।
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने शहरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती लावारिस श्वानों के काटने की घटनाओं और मानव-पशु संघर्ष की समस्या को देखते हुए नया दिशा-निर्देश जारी किया है। श्वानों को भोजन कराने वालों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्हें केवल निर्धारित स्थानों पर ही भोजन देना होगा और बचे हुए भोजन का उचित निस्तारण करना होगा। आवासीय सोसायटियों को नियमों का पालन अनिवार्य होगा। पशुप्रेमियों को श्वानों, की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करना होगा। फीडिंग से संबंधित विवाद की स्थिति में समिति गठित की जाएगी। इसमें मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पुलिस अधिकारी, आवासीय सोसायटियों के सदस्य, आवेदक और अन्य लोग शामिल होंगे। समिति का निर्णय अंतिम होगा और यदि विवाद जारी रहता है तो मामला राज्य बोर्ड को भेजा जाएगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























