
हापुड जनपद के चयनित 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग में अनुदेशक पदो पर नियुक्त 1510 अभ्यर्थियों को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उ०प्र० द्वारा 07 सितम्बर-2025 को लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यकम में नियुक्ति पत्र वितरित किये गये, इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार जनपद हापुड के चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए चयनित 20 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र जनपद हापुड के क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिनिधियों द्वारा वितरित गये। कार्यक्रम में नवनियुक्ति अनुदेशकों को बधाई देते हेतु उनसे अपेक्षा की गयी कि वह गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण कराकर प्रशिक्षार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनायेंगे जिससे युवा पीढी आगे चलकर देश की प्रगति में भागीदार बन सके। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह तोमर, भाजपा के क्षेत्रीयमहामंत्री डा० विकास अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता एवं अशोक बबली उपस्थित थे।कार्यकम मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम एवं नीरज कुमार नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई० हापुड की देखरेख संपन्न हुआ। कार्यकम में नितिन कुमार प्रधानाचार्य, कनकलता सिह प्रधानाचार्य, गुलाब सिंह आदि उपस्थित थे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























