
सेवा पखवाड़ा हेतु भाजपा की कार्यशाला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान हेतु रविवार को हापुड के भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तरप्रदेश सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया और सेवा पखवाड़ा की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, विधायक हापुड़ विजयपाल आढती व गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर तथा भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























