
जैन रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दशलक्षण महापर्व के समापन पर रविवार को हापुड़ में श्री दिगम्बर जैन रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया और हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से आचार्य श्री 108 नमोस्तु सागर जी महाराज के सान्निध्य में रविवार को सुबह प्रारम्भ हुई। रथ यात्रा का नगर में स्थान स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किए। जैन स्थ यात्रा का उद्देश्य समाज को जैन धर्म की शिक्षाओं का संदेश देना था। जैन स्थ मात्रा में शामिल जैन अनुयायी भगवान महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्मः का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान जी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। नगर भ्रमण के दौरान जैन अनुयायियों के आवास व प्रतिष्ठान पर रथ यात्रा के पहुंचने पर रथ में विराजमान भगवान जी की पूजा अर्चना की गई।
श्री दिगम्बर जैन समाज हापुड़ के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि विश्व में बंढ़ रहे आतंकवाद, हिंसा व अशांति को दूर करने के लिए भगवान महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो को जीवन में अपनाने की जरूरत है।
जैन रथ यात्रा के संयोजन संदीप जैन, आकाश जैन, हिमांशु जैन, हर्षित जैन सहित सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, डा. अनिल जैन, पंकज जैन, तुषार जैन आदि उपास्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























