धौलाना में ही बनेगा उप रजिस्ट्री कार्यालय












धौलाना में ही बनेगा उप रजिस्ट्री कार्यालय

हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक संघ और स्टांप वेंडरों के चल रहे आंदोलन के दौरान प्रशासन ने आखिर खेड़ा गांव के लिए रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण के लिए भेजा गया प्रस्ताव निरस्त कर दिया है। रजिस्ट्री कार्यालय अब धौलाना में ही धौलाना तहसील के आसपास खोलने के लिए एसडीएम से भूमि तलाशने के लिए कहा गया है। इसे अधिवक्ता एक जीत के रूप में देख रहे हैं।

दरअसल उपरजिस्ट्री कार्यालय को खेड़ा में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही थी जिसका अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय तहसील मुख्यालय धौलाना में संचालित होना चाहिए। अन्यथा सभी को काफी ज्यादा परेशानी होगी। अधिवक्ताओं ने लिखित में प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की और धरने पर बैठ गए। नौ दिनों से अधिवक्ता धरना प्रदर्शन पर डटे हुए थे। शनिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में तालाबंदी रखी। इसके बाद जिला प्रशासन ने बताया कि जिलाधिकारी को भेजा गया ज्ञापन संज्ञान में लिया गया है। प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है। अब रजिस्ट्री कार्यालय धौलाना में ही बनाने की तैयारी है।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!