
PET की परीक्षा देने आई छात्राओं की स्कूटी हुई खराब, देहात प्रभारी ने थाने की गाड़ी से भेजा परीक्षा केंद्र
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के एलएन पब्लिक स्कूल में PET की परीक्षा देने आ रही स्कूटी सवार अभ्यर्थियों की स्कूटी रास्ते में खराब हो गई। मौके पर गश्त कर रहे थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता की नजर दोनों विद्यार्थियों पर पड़ी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों छात्राओं को थाने की गाड़ी से तुरंत परीक्षा केंद्र भेजा और स्कूटी भी दुरुस्त कराई। परीक्षा देकर लौटी छात्राओं ने यूपी पुलिस का आभार जताया और धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि यूपी पुलिस ना होती तो आज दोनों ही PET की परीक्षा से वंचित रह जाती। दोनों ने पुलिस का आभार जताया और बताया कि पुलिस ने उनकी स्कूटी भी ठीक कराई है। थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
आपको बता दें कि पी ई टी की परीक्षा शनिवार और रविवार को प्रतिदिन दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। शनिवार प्रथम दिन प्रथम पाली में परीक्षा देने जा रही बुलंदशहर की दो छात्राओं की स्कूटी हापुड़ देहात क्षेत्र में अचानक खराब हो गई जिसके बाद मौके से गुजर रहे देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता की नजर दोनों छात्राओं पर पड़ी। थाना प्रभारी ने परीक्षा के समय को देखते हुए दोनों अभ्यर्थियों को थाने की गाड़ी से परीक्षा केंद्र भेजा और अभ्यर्थियों की स्कूटी को ठीक कराया। परीक्षा देकर लॉट रही अभ्यर्थियों ने पुलिस का आभार जताया और जमकर प्रशंसा की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























