
मनचले से छात्रा परेशान, रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा क्षेत्र के अन्तर्गत एक मनचले ने छात्रा का स्कूल आना जाना भारी कर दिया तो उसने आप बीती पीरवार को बता दी। पुलित ने आरोपी विरुक रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है
पिलखुवा के एक मोहल्ले की छात्रा को मनचले स्कूल आते-जाते परेशान करते। हैं जिससे तंग छात्रा ने परिवार को जानकारी दी
पुलिस में दर्ज मुकदमे में एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ रही है। स्कूल आने जाने के दौरान गांव सिखेड़ा के रहने वाले सागर और सौरव उससे छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर पुत्री की वीडियो और फोटो है। जिससे वो ब्लेकमेल करके 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























