
रेलवे कर्मचारी की बाइक चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित अस्पताल के बाहर से एक रेलवे कर्मी की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ के गांव सबली निवासी उमेश रेलवे स्टेशन के सिग्नल विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को अपनी बाइक रेलवे अस्पताल के पास खड़ी की थी। ड्यूटी के बाद जब वह 4:30 बजे वापस लौटे देखा कि बाइक का गायब थी जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने बाइक काफी ढूंढी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तहरीर के आधार पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























