
मछली विक्रेता की गर्दन काटने की धमकी देने वाला युवक हिरासत में
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार में एक युवक ने खुलेआम मछली विक्रेता को धमकी दी। युवक ने धमकी देते हुए कहा कि वह मछली विक्रेता की गर्दन अलग कर देगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई जिसने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल यह पूरा मामला मछली के अवशेषों को लेकर शुरू हुआ। युवक गांव के मार्ग पर मछली के अवशेष फेंकने से नाराज था। युवक ने विक्रेता को चेतावनी दी कि अगर दोबारा मछली के अवशेष वहां फेके गए तो परिणाम बुरा होगा। युवक ने गर्दन काटने की धमकी दी जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने धमकी देने के मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























