
अभियुक्त ने माना लूट का प्रयास किया,
हापुड, सीमन (ehapurnews.com ):हापुड़ पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2009 में अभियुक्त कृष्णपाल द्वारा लूट का प्रयास करने के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 174/2009 धारा 393 भादवि थाना सिम्भावली पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गयी अवधि (22 दिन) व 4,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी कृष्णपाल पुत्र रामपाल निवासी मौहम्मदपुर खुड़लिया थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























