
स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हापुड़ में वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा थीम sexual and reproductive health के अंतर्गत आदर्श नगर मोहल्ला में भ्रमण किया गया और उपस्थित आम जनमानस मुख्यतः किशोरियों एवं महिलाओं को यौन एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थ के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को मासिक धर्म समस्या एवं उससे होने वाले बीमारियों के बारे में जागरूक कियाl यह भी बताया कि मासिक धर्म के दौरान किस प्रकार से हमें हाइजीन का ध्यान रखना है एवं अपनी रूढ़िवादी सोच को खत्म करना हैl मासिक धर्म एक बीमारी नहीं है यह भी बताया गयाl
जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के निर्देशन में उपस्थित आम जनता,महिलाओ एवं बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर एवं महिला कल्याण विभाग की तरफ से चलाई जा रही समस्त विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगयोजना, बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना, निराश्र पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई प्रोग्राम में उपस्थित सभासद अशोक सोनिया सेंटर मैनेजर रविता चौहान काउंसलर उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























