
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. राधा कृष्णन की जयंती के अवसर पर अग्रवाल महासभा महिला मंच की सदस्यों ने गढ़मुक्तेश्वर स्थित नेह नीड़ संस्था में जाकर बच्चों व शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस मनाया। यहां गरीब बच्चों कों निशुल्क शिक्षा दी जाती है और उन्हें स्वावलंबी बनाया जाता है।संस्था के सभी शिक्षक संस्थापक व्यवस्थापक को महिला मंच द्वारा शॉल पटका प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आश्रम के सभी बच्चों को आवश्यकता का सामान खाद्य सामग्री कुछ धन राशि संस्था द्वारा दी गई। सामान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।संरक्षक कन्हैया लाल एवं सचिव रीमा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी ने गौ माता को गुड़, चारा व दान धर्म करके पुण्य अर्जित किया।महिला मंच की संरक्षक पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा इस तरह के कार्य करने से समाज का उत्थान होता है। सेवा करने से आत्मिक शांति मिलती है। मंत्री स्वाति गोयल कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल ने कहा , दीन दुखियों की सेवा सहायता करते रहना चाहिए। इस अवसर पर उपमंत्री प्रमिला अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिका आँचल सिंघल, शुचि अग्रवाल, स्वाति मनोज गोयल, अदिति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, चारू अग्रवाल का सहयोग सराहनीय रहा।


































