
किसानों ने मांगा गन्ना भुगतान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की शुक्रवार को ग्राम आगाहापुर में एक नुक्कड़ सभा हुई जिसकी अध्यक्षता महिपाल कैप्टन व संचालन जितेंद्र नागर ने किया। सभा में क्षेत्र के किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग की और शर्तें रखी
1.सीजन 2024-2025 में 11-07-2024 से NCLT कोर्ट के IRP के अनुराग गोयल के द्वारा गन्ना भुगतान 20% कम हुआ है, चीनी गोदामों में है, सरकार द्वारा निर्धारित चीनी कोटा भी नहीं बिक रहा है।
2.मिल मालिकों द्वारा बैंकों का कर्ज न देने के कारण यह केस हाईकोर्ट इलाहाबाद में था लेकिन वहां से NCLT कोर्ट दिल्ली पहुंच गया कोर्ट में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लगातार 3 तारीख को पर गई लेकिन न्यायालय के जज नहीं बैठे ।
3.क्षेत्र के किसानों व भाकियू अराजनैतिक संगठन का कहना कि हम गन्ना समिति को गन्ना देते हैं, गन्ना समिति किसानों के गन्ने का कमीशन मिल से ₹5.50 पैसे लेती है तो किसान गन्नो का भुगतान समिति से लेंगे,
4.कोर्ट का विषय मिल मालिक व बैंक का है ना कि किसानों के गन्ना भुगतान का है।
5.गन्ना खरीद के अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी है और गन्ना समिति गन्ना भुगतान में सुधार नहीं करती है तो AGM की बैठक में आंदोलन होगा। सभा में उपस्थित रामकुमार आर्य, मा० लीले सिंह, विक्रम फौजी, अरुण त्यागी, जतन सिंह, अनिल अधाना, विजेंद्र सिंह, सागर सिंह, सरजीत एमडी, विजन सिंह, विजेंद्र सिंह, कटार सिंह, राजेंद्र डागर विजेंद्र बंसल आदि।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























