
बारावफात एवं गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन पर मेरठ रेंज में पुलिस के सुरक्षा प्रबंध
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बारावफात व गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर मेरठ रेंज में पुलिस व्यवस्था के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है।पुलिस ने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर सोशल मीडिया पर निगरानी बढा दी है।
पुलिस के अनुसार बारावफात पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 65 निरीक्षक, 300 उ0नि0, 482 मु0आ0, 505 आरक्षी, 340 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है ।
बारावफात के अवसर पर रेंज में कुल 35 जुलूस व 11 मजलिस की जायेगी, जिसमे जनपद मेरठ मे 5 जुलूस 6 मजलिस इसी प्रकार, बुलन्दशहर मे 28 जुलूस 3 मजलिस, तथा जनपद हापुड़ मे 2 जूलूस 2 मजलिसो का किया जाना प्रस्तावित है।परिक्षेत्र में कुल 34 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये है, जिनमे मेरठ में 10, बुलन्दशहर 22 व हापुड में 02 हॉटस्पॉट बनाये गये है।परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 113, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ 113, आयोजको/ संचालको के साथ 92 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं ।
गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन पर मेरठ रेंज मे कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 59 निरीक्षक, 318 उ0नि0, 482 मु0आ0, 530 आरक्षी, 335 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 02 प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है ।प्रतिमा विसर्जित किये जाने वाले घाटो की संख्या-32 जिनपर कुल 144 प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाना है। जिसमे जनपद मेरठ मे 07 घाटो पर 44 मूर्ति विसर्जन, इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर मे 12 घाटो पर 32 मूर्ति विसर्जन, जनपद बागपत मे 10 घाटो पर 54 मूर्ति विसर्जन एंव जनपद हापुड़ मे 03 घाटो पर 14 मूर्ति विसर्जन होना प्रस्तावित है।जनपद मेरठ मे 56, जनपद बुलन्दशहर मे 45, जनपद बागपत मे 68 एवं जनपद हापुड़ मे 16 शोभायात्राएं प्रस्तावित है ।
हॉटस्पॉट स्थान- 115 जिनके सापेक्ष 24 जोन, 81 सेक्टर एवं 52 क्यूआरटी तैयार की गयी है।जिनमे मार्ग मे पडने वाले संवेदनशील स्थानो की संख्या 89 है।
परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 121, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ 111, आयोजको/ संचालको के साथ 104 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601



























