
पुलिस बर्बरता के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जनपद हापुड़ शाखा ने बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है और गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर परिषद ने लाठी चार्ज के दोषियों को कड़ा दंड देने की मांग की। उन्होंने भांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
परिषद के विभाग सह संयोजक तुषार भारद्वाज, जिला संयोजक आकाश शर्मा आदि गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाराबंकी में विधि छात्रों को न्याय दिलाने हेतु प्रदर्शन कर रहे परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठी चार्ज निंदनीय है। उन्होंने लाठीचार्ज के लिए दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकददमा चलाने की मांग की।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241



























