
👁 0 views Views
पिलखुवा: रेलवे फाटक का एक बूम बंद तो एक खुलने से लोग हुए परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की परतापुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक का एक बूम गुरुवार को खुला रह गया जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उन्होंने इस फाटक को दुरुस्त कराने की मांग की है।
मामला गुरुवार का है जब गेटमैन ने पिलखुवा की परतापुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक को बंद किया। इस दौरान एक बूम तो बंद हो गया लेकिन एक बूम खुला रह गया। ऐसे में लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की मांग है कि बूम को दुरुस्त किया जाए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























