
आत्महत्या के लिए फंदे पर लटकी महिला की उपचार के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव मुदाफरा निवासी महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई जिसके पश्चात उसे गंभीर अवस्था में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
30 वर्षीय रीना की शादी 4 वर्ष पहले गांव मुदाफरा निवासी नीरज के साथ हुई थी जिनका दो वर्षीय पुत्र भी है। शनिवार की रात को रीना ने किसी बात पर फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे देख लिया और गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान रीना की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























