
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा हापुड़ के आर्य नगर में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। स्थापित गणपति जी का छठी उत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। गणपति पंडाल को गुब्बारों से सजाया गया। महासभा परामर्श मंडल विद्वान पंडित आदित्य भारद्वाज, पंडित शिवाकांत शुक्ला एवं पंडित शैलेन्द्र अवस्थी ने सजा दो घर को दुल्हन सा मेरे गणराज आए है….. गौरा के जन्मे गणेश….. आदि गणपति के सुन्दर-सुन्दर भजन, सोहर सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खराब मौसम व लगातार बारिस के बाद भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। बप्पा के भजन के बीच सभी नाचने लगे तथा बीच-बीच में भक्तजन गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। बप्पा की आरती के बाद फल, मिष्ठान, बिस्किट, टॉफी, कढ़ी-चावल आदि प्रसाद का वितरण हुआ। समस्त छठी उत्सव महासभा अध्यक्ष पंडित के०सी० पाण्डेय काशी वाले के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल एवं पंडित सर्वेश तिवारी, प्रवक्ता पंडित आशीष पोखरियाल, महोत्सव संयोजक पंडित मोक्ष शर्मा, पूनम शर्मा आदि समर्पित भाव से व्यवस्था में लगे रहे. छठी उत्सव में पंडित हरीश शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित श्याम मिश्रा, पंडित दीपक शर्मा, शौर्य, मन, नमन, ऋतु शर्मा, हर्षित शर्मा, भूदेव शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























