
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट से छह सेंटीमीटर ऊपर होने से लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को जलस्तर में भले ही कमी आई लेकिन शनिवार को एक सेंटीमीटर की वृद्धि होने से लोगों में हड़कंप मच गया। पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव लगातार जारी है जिसने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि पिछले पांच दिनों में जलस्तर में करीब 30 सेंटीमीटर की गिरावट आई है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर इलाकों में स्थित गांव गढ़ावली, आलमपुर भगवानपुर भगवंतपुर, नयागांव इनायतपुर, कुदेनी की मढैया, रामपुर नियामतपुर, चक लठीरा, गंगा नगर टापू, अब्दुल्लापुर, चक लठीरा आदि गांव में संपर्क मार्ग पर जल भराव होने की वजह से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं रही। रास्तों पर पानी भरा हुआ है। कई बीघा फसल जल मग्न हो चुकी है। शुक्रवार को जलस्तर में गिरावट के बाद शनिवार को जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई जिससे लोगों में काफी ज्यादा बेचैनी बढ़ गई।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867























