
1 सितम्बर से नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क हादसों पर काबू पाने के एक सितम्बर से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलाया जाएगा और यह अभियान पूरे माह 30 सितम्बर तक चलेगा।
जनपद हापुड़ में अभियान को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने सम्बंधित अधिकारियों व पैट्रोल पम्प संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। पैट्रोल पम्प पर भी नो हेलमेट, जो फ्यूल के बैनर व होर्डिंग्स लगाए गए है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें. और नाबालिग के हाथ में वाहन न थे।
सड़क सुरक्षा को देखते हुए पूरे प्रदेश में एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान फिर से चलाया जाएगा। डीएम के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति। डीआरएससी) के समन्वय से यह अभियान चलेगा। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति ने भी प्रदेशों को हेलमेट पहनने के निर्देशों कर पालन कराने पर जोर दिया है। कहा भी जा रहा है कि इस अभियान का उद्देश्य दंड देना नहीं है बल्कि नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























