
मोबाइल का प्रयोग बच्चों के लिए घातक
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): जैन समाज के चल रहे पर्युषण दशलक्षण महापर्व मे शनिवार रात श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर आचार्य विधासागर पाठशाला के छात्र छात्राओ ने रेणुका जैन तथा बबीता जैन के निर्देशन मे नाटिका ‘ मोबाइल को त्यागे धर्म को अपनाये ‘ प्रस्तुत की गई। नाटिका मे तीर्थ जैन, लविश जैन, अदिति जैन, सिद्ध जैन, मेहुल जैन, भव्य जैन, मिशिका जैन, सार्थक जैन, अरहम जैन ने भाग लिया।अदिति जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। नाटिका मे भाग लेने वालो को जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, सुरेश चन्द जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, तुषार जैन, स्वलिप जैन ने पारितोषिक प्रदान किए। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि बच्चो के लिए मोबाइल का प्रयोग घातक है, इसके प्रयोग से बच्चो मे चिड़चिड़ापन, आखो की बीमारी हो रही है। बच्चो को धर्म की शिक्षाओ और संस्कारो से जुड़ना चाहिए। आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे गत 22 वर्षो से आचार्य विधासागर पाठशाला संचालित है जैन परिवार अपने बच्चो को इस पाठशाला मे भेजें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
































