
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को उसके भाई के दोस्त ने ब्लैकमेल किया। आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर बार-बार प्रसारित करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर ₹50,000 की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका भाई और उसका दोस्त शारिक उर्फ अरमान निवासी किठौर मेरठ सऊदी अरब में काम करते हैं। कुछ समय पहले उसके भाई और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद भाई को नीचा दिखाने के लिए आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो तैयार कर लिए जिन्हें इंटरनेट पर प्रसार कर दिया और अभी भी बार-बार वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। इसके बदले ₹50,000 की मांग कर रहा है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601





























